Skip to main content

About blog.

         About blog.                                                               GeniusJarvis.blogspot.com.                                                                                      
विकिपीडिया
ब्लॉगर (पूर्व नाम: ब्लॉगस्पॉट) एक चिट्ठा होस्टिंग सेवा है जो गूगल ब्लॉगर प्रोग्राम के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है, व जिसके द्वारा ब्लॉगर्स अपने नए ब्लॉग शीघ्र ही बना सकते हैं। इसकी मदद से डोमेन नेम और होस्टिंग जब तक ब्लॉगर चाहे निःशुल्क उपलब्ध रहती है। गूगल के एडसेंस कार्यक्रम के द्वारा ब्लोगर्स अपने ब्लॉग से आय भी कर सकते हैं।[2] यह सुविधा अन्य चिट्ठाकारी कार्यक्रमों पर निर्भर नहीं होती। एक ब्लॉग किसी भी कार्य के लिए प्रयोग किया जा सकता है, चाहे वह निजी दैनंदिनी के रूप में हो या व्यावसायिक कार्य के लिए या सामान्य रूप में अपने विचार दूसरों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉग्गिंग का ज्यादा उपयोग किया जाता है। ब्लॉगस्पॉट का आरंभ १९९९ में एक होस्टिंग टूल के रूप में पायरा लैब्स ने की थी। सन् २००३ में इसे गूगल ने खरीद लिया था, और तब से यह इंटरनेट पर सबसे प्रसिद्ध शुल्करहित होस्टिंग वेबसाइट बनी हुई है।
ब्लॉगर
ब्लॉगर का प्रतिक चिन्ह
Blogger screen.png
ब्लॉगर जालस्थल का मुखपृष्ठ (हिन्दी में), अभिगमन:२३ अप्रैल २०१०
प्रकार
ब्लॉग होस्ट
इनमें उपलब्धअंग्रेज़ी , हिंदी , फ़ारसी और अन्य ५७
मालिकगूगल इंका.
निर्मातापायरा लैब्स
जालस्थलwww.blogger.com
एलेक्सा रैंक१९६ जनवरी २०१९
व्यापारिक?हां
पंजीकरणवैकल्पिक, निःशुल्क
उद्घाटन तिथि२३ अगस्त १९९९[1]
वर्तमान स्थितिसक्रिय

प्रयोगसंपादित करें

इस पर ब्लॉग निर्माण के लिए कोई जटिल सॉफ्टवेयर या तकनीकी जानकारी को डाउनलोड करना या उसका प्रयोग नहीं करना पड़ता। इस पर अपना ब्लॉग बनाने के लिए प्रयोक्ताओं को केवल गूगल पर अपना खाता बनाना पड़ता है। इस पर साइनअप के लिए प्रयोक्ता को एक अलग नाम रखना होता है जो उसके ब्लॉग का नाम होगा। यही नाम डोमेन नेम के रूप में भी प्रयोग होता है।[2] ब्लॉगस्पॉट पर अन्य कुछ ब्लॉगिंग सेवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं, लेकिन इसके सर्वसाधारण टूल्स और अन्य सुविधाएं ब्लॉगिंग को अत्यंत सरल बना देती हैं। किन्तु इसका अर्थ ये नहीं है, कि ब्लॉगस्पॉट पर आधुनिक सुविधाएं नहीं हैं। अधिकांश उन्नत प्रयोक्ता अपने ब्लॉग में कई परिवर्तन ला सकते हैं, जिसमें अपना साँचा (टेम्प्लेट) डिजाइन करना और गूगल का जालस्थल विश्लेषण (वेबसाइट एनलाइजिंग) कार्यक्रम का प्रयोग करने तक की भी सुविधाएं हैं। गूगल पर कई हजार उपकरण (गैजेट) हैं जिनको ब्लॉग्स पर जोड़ा (अटैच किया) जा सकता है। इनकी मदद से ब्लॉगर बहुउपयोगी उपयोक्ता ब्लॉग तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से कई ब्लॉगर एक ही ब्लॉग पर अपना योगदान दे सकते हैं।

सीमाएंसंपादित करें

ब्लॉगर ने सामग्री भंडारण एवं तरंगदैर्घ्य (बैंडविड्थ), प्रति उपयोक्ता खाते की सीमाएं नियत की हैं[3]:
  • ब्लॉगस की संख्या = असीमित
  • पृष्ठ का नाप = विशिष्ट पृष्ठ (ब्लॉग का मुखपृष्ठ या पुरालेख पृष्ठ) १ एम.बी. पर सीमित हैं।
  • लेबल्स की संख्या = २,००० अपूर्व लेबल/ब्लॉग, २० अपूर्व लेबल/पोस्ट
  • चित्र संख्या (उपयोक्ता पिकासा जाल संग्रह से हाइपरलिंक्ड) = कुल भंडार के १ जी.बी तक
  • चित्रों का नाप = यदि ब्लॉगर मोबाइल द्वाआ पोस्ट किया गया, तब २५० के.बी. प्रति चित्र; पोस्ट की हुए चित्र 800px पर परिसीमित किये जाते हैं।
  • टीम सदस्य (जो एक ब्लॉग को लिख सकते हों) = १००
१८ फ़रवरी २०१० को,[4] ब्लॉगर ने स्वतः-पृष्ठांकन "ऑटो-पेजिनेशन" आरंभ किया है, जिससे प्रति पृष्ठ प्रदर्शित पोस्ट सीमित हो गयी हैं। जिसके कारण मुखपृष्ठ पर पोस्टों की संख्या उपयोक्ता द्वारा बतायी गई संख्या से कम होती है और कुछ उपयोक्ता रुष्ट भी हुए हैं।[5][6]

अवरुद्धसंपादित करें

ब्लॉगर को समय-समय पर निम्न देशों में अवरुद्ध किया गया है:

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. ↑ द स्टोरी ऑफ ब्लॉगर, Blogger.com
  2. ↑ अ आ ब्लॉगस्पॉट। हिन्दुस्तान लाईव। २२ अप्रैल २०१०
  3. ↑ "व्हॉट आर द लिमिट्स ऑन माई ब्लॉगर अकाउण्ट?". अभिगमन तिथि २१ दिसम्बर २००९.
  4. ↑ Vardhman Jain, "Auto Pagination on Blogger", Blogger Buzz, February 18, 2010.
  5. ↑ "Problem Rollup: Auto Pagination for blogs with Classic templates", Blogger Help Forum (retrieved March 1, 2010).
  6. ↑ "Problem Rollup: Auto Pagination for blogs with Layouts templates", Blogger Help Forum (retrieved March 1, 2010).
  7. ↑ "गूगल्स गेटकीपर्स". न्यू यॉर्क टाइम्स. २००८. अभिगमन तिथि १ दिसम्बर २००८. Over the past couple of years, Google and its various applications have been blocked, to different degrees, by 24 countries. Blogger is blocked in Pakistan, for example, and Orkut in Saudi Arabia.
  8. ↑ "Blogger.com बैन्न्ड इन टर्की". advox.globalvoices.org. 2008. अभिगमन तिथि 2008-12-01. A Turkish court has blocked access to the popular blog hosting service Blogger (Blogger.com and Blogspot.com owned by Google), from Friday, October 24th, 2008." The ban was lifted on Tuesday, October 28th, 2008.

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें

Comments

Popular posts from this blog

Letest phones 💯

Letest phones Search Modes ALL NEWS SHOPPING IMAGES VIDEOS MAPS BOOKS FLIGHTS PERSONAL SEARCH TOOLS Showing results for   latest  phones Search instead for   letest phones latest phones Results in English लेटेस्ट फ़ोन्स हिन्दी में नतीजे Sponsored See latest phones Suggested refinements Samsung Apple Huawei LG Motorola Android iOS CDMA Network GSM Network Mobile Phones With Fingerprint Scanners Mobile Phones With Facial Recognition Up to ₹ 10,000 ₹ 10,000 - ₹ 25,000 Over ₹ 25,000 Nokia 6.1 Plus (Black, 6GB RAM, 64GB Storage) ₹ 11,999 Amazon India View more Mi ...

Windows internal and external commands

Windows internal and external commands.          GeniusJarvis.blogspot.com .                                                                                      Menu Tech-Wonders.com  »  Windows Most Commonly Used Internal and External DOS Commands DOS Commands DOS Commands are instructions to perform tasks on files and directories very useful to Windows users. DOS commands are case insensitive. And as you already know, file is the area where we store group of information or data, and collection of group of files is called a directory. In  MS-DOS  the file name follow 8dot3 format and is divided into two parts – primary name and secondary name. Primary name is up to 8 characters long and secondary ...

Top 10 software company in the world 2019

Top 10  software company  in the world  2019.                             GeniusJarvis.blogspot.com .                                           Top 10 Largest IT and Software Companies in the World (2019) May 13, 2019   Ahmed Top Listed 0 Comments         3.7 (20) As technology endure to improve the future of how we develop business, it has become significant to develop relationships with worldwide tech brands. Just think once- Will be able to get information about  Top 10 Information Technology Companies in the world  today without access of the internet? Possibly your answer is ‘NO’ or ‘Not so easy as internet’. We’ve done the hard work and number creaking to provide you with the widest list of largest software c...